MP Election 2023 : नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे को लेकर उठाए सवाल, माफी की मांग

MP Election 2023 : नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे को लेकर उठाए सवाल, माफी की मांग

Narottam Mishra raised questions on Priyanka Gandhi’s Gwalior visit : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज ग्वालियर दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ‘प्रियंका गांधी जी को कांग्रेस के द्वारा देश, किसान, आदिवासियों, पिछड़ों और बेरोजगारों के साथ की गई गद्दारी पर माफी मांगना चाहिए।’ इसी के साथ उन्होने कई सवाल भी किए हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘प्रियंका गांधी जी ग्वालियर आ रही हैं, उनका स्वागत है। पर उन्हें इस बात का भी जवाब देना चाहिए पिछली बार जनादेश लेकर ग्वालियर की जनता की पीठ पर छुरा क्यों घोंपा। जनता से सरोकार रखने वाले सिंधिया जी के नाम पर वोट मांगे, सिंधिया जी का चेहरा दिखाकर कारोबार से सरोकार रखने वाले कमलनाथ को सीएम क्यों बनाया। ग्वालियर में रानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर जा रही हैं अच्छी बात है पर प्रियंका गांधी को गुरुद्वारा जाकर 84 के सिख दंगों के लिए माफी मांगना चाहिए।  प्रियंका गांधी के बगल में जो कमलनाथ बैठे हैं वह सिख दंगों के दोषी हैं। राजस्थान में आदिवासी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है, छत्तीसगढ़ में दलित आदिवासी बच्चे निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, कर्नाटक में जहां आपकी ही पार्टी की सरकार है वहां जैन मुनि की 36 टुकड़े कर कर हत्या कर दी जाती है पर आपकी पार्टी दिल्ली तक मौन क्यों है। आपकी दादी परमाणु परीक्षण के समय प्रधानमंत्री थीं। कमलनाथ ने अमेरिका को परमाणु परीक्षण से संबंधित जानकारी दी थी, क्या वह देशद्रोही की श्रेणी में नहीं आता…इसके बाद भी उनको आप का समर्थन क्यों है।’ उन्होने कहा कि जनता इस सबके लिए आपको माफ नहीं करेगी। ग्वालियर दौरे पर आ रहीं प्रियंका गांधी को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews