
MP Election 2023 : बजरंग दल को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा है कि ‘दिग्विजय सिंह जी का आई फ्लू अब दूर हो रहा है और अब उन्हें बजरंग दल में अच्छे लोग नजर आ रहे हैं।’ उन्होने कहा कि राष्ट्र भक्तों के संगठन बजरंग दल पर मध्यप्रदेश में प्रतिबंध लगाना तो दूर की बात है, कोई इस विषय में सोच भी नहीं सकता। बता दें कि एक दिन पहले दिग्वजिय सिंह से जब ये सवाल किया गया कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो क्या बजरंग दल को बैन किया जाएगा तो इसके जवाब में उन्होने साफ इनकार करते हुए कहा कि बजरंग दल में भी कुछ अच्छे लोग है और उसे बैन नहीं किया जाएगा।
दिग्विजय सिंह के इस बड़े बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 3 मई 2023 को मैंने एक पत्र जारी करते हुए साफ कहा था कि मध्य प्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाना तो दूर, कोई इस बारे में सोच भी नहीं सकता है। उन्होने कहा कि ‘किसी का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है। धीरे धीरे उन्हें राष्ट्रवादी संगठन में अच्छे लोग नजर आ रहे हैं। जब आई फ्लू का जाला हट जाएगा तो उन्हें समझ आ जाएगा तो उनकी समझ में पूरा आ जाएगा कि कि बजरंग दल राष्ट्र भक्तों का ही संगठन है। प्रतीक्षा कीजिए। जो अभी कुछ कुछ पर आए हैं वो पूरे पर आएंगे।’
गृहमंत्री ने कहा कि जनता समझ समझ रही है कि कांग्रेस नेता चुनाव आते ही क्यों अपना रंग बदल रहे हैं। उन्होने कहा कि ‘अब कांग्रेसी महाकाल जाने लगे हैं, कांवड़ यात्रा में जाने लगे, कथा कराने लगे। जनता सब समझ रही है कि ये मेवात पर क्यों नहीं बोले, उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद उनको काजी साहब जिंदाबाद सुनाई दिया। जनता को समझ आ रहा है कि आप चुनावी हिंदू हैं और चुनाव को लेकर ही ये सारी यात्रा और बयानबाजी हो रही है।’ बता दें कि कांग्रेस द्वारा कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन की बात के बाद से ही लगातार ये सवाल उठ रहे थे कि क्या मध्य प्रदेश में भी वो ऐसा कुछ करने का प्रस्ताव लाएगी। लेकिन इसे लेकर अब दिग्विजय सिंह ने साफ कर दिया है कि उनका बजरंग दल पर बैन का कोई इरादा नहीं है। वहीं इस बात पर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस की असलियत जनता अच्छे से जानती है और कोई भी उनके छलावे में नहीं आने वाला है।
[dgv_vimeo_video id=”855263510″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

