MP Election 2023 : राहुल गांधी का शहडोल दौरा आज, कमलनाथ ने दोहराए जनता से किए 11 वचन

Kamal Nath

MP Election 2023 : राहुल गांधी आज शहडोल पहुंच रहे हैं जहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद किसी बड़े नेता का ये पहला विंध्य दौरा है। उनके आने से पहले एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जनता से किए अपने वचन दोहराए हैं और जनता से कांग्रेस का साथ देने का आह्वान किया है।

कमलनाथ ने दोहराए अपने वचन

आचार संहिता लग चुकी है और चुनावी समर का शंखनाद हो चुका है। राहुल गांधी आज विंध्य आ रहे हैं जहां प्रदेश के सारे बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसी के साथ एक बार फिर कमलनाथ ने जनता को दिए हुए 11 वचन दोहराए हैं। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “जनता के साथ,11 वचनों की सौगात;

  1. महिलाओं को 1500 रूपये महीने
  2. 500 रुपए में गैस सिलेंडर
  3. 100 यूनिट बिजली फ़्री, 200 हाफ
  4. किसानों का कर्ज होगा माफ
  5. पुरानी पेंशन योजना लागू होगी
  6. 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ़्री
  7. किसानों के बिजली बिल माफ
  8. ओबीसी को 27% आरक्षण
  9. 12 घंटे सिंचाई के लिये बिजली
  10. जातिगत जनगणना करायेंगे
  11. किसानों के मुकदमे वापस होंगे।

“बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ”

कांग्रेस का साथ देने का आह्लान

एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जातिगत जनगणना पर बात की थी। कांग्रेस कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में जातिगत जनगणना की जाएगी और मध्य प्रदेश के शाजापुर में 30 सितंबर को वो पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। उन्होने कहा था कि एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर कास्ट सेंसस कराया जाएगा। वहीं बात करें विधानसभा प्रत्याशियों की तो अब तक कांग्रेस की कोई सूची जारी नहीं हुई है। संभावना है कि पितृपक्ष समाप्त होने के साथ ही उनकी पहली सूची जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस मध्य प्रदेश में लगातार शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार, घोटालों, अत्याचार, महिला उत्पीड़न, महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों के लेकर हमलावर है और इसे लेकर उसन जन आक्रोश यात्रा भी निकाली। अब जबकि चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पूरी ताकत से जुट गए हैं और इसी क्रम में कमलनाथ ने एक बार फिर जनता के सामने अपने वचनों को दोहराते हुए कांग्रेस का साथ देने का आह्वान किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews