
MP Election 2023 Result : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम फिर प्रदेश को विकास की राह पर और आगे ले जाएंगे।
शिवराज ने किया जीत का दावा
सीएम शिवराज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘‘भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय’ आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।’ बता दें कि शिवराज सिंह अपनी पारंपरिक सीट बुधनी पर आगे चल रहे हैं। सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट उनका गढ़ मानी जाती है।
क्या 5वीं बार सीएम बनेंगे शिवराज सिंह चौहान!
अगर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी वापसी करती है तो इस बार मुख्यमंत्री कौन बनेगा। क्या शिवराज पांचवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इस सवाल के जवाब पर एक दिन पहले उन्होने सिर्फ ‘भारतीय जनता पार्टी की जय’ कहकर बात को टाल दिया था। लेकिन ये सवाल बरकरार है क्योंकि इस बार भाजपा ने किसी को सीएम फेस के रूप में पेश नहीं किया है। बहरहाल, शाम तक तस्वीर साफ होगी और इसके बाद पता चल जाएगा कि जनता ने इस बार किसे चुना है।
'भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय'
आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है।
भाजपा के सभी…
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 3, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

