MP Election 2023 : समंदर पटेल ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ थामा कांग्रेस का हाथ, कहा ‘BJP में टिकट से लेकर संगठन के पदों की बोली लग रही’

MP Election 2023 : समंदर पटेल ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ थामा कांग्रेस का हाथ, कहा ‘BJP में टिकट से लेकर संगठन के पदों की बोली लग रही’

MP Election 2023 : आज समंदर पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में बीजेपी नेता समंदर पटेल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। घर वापसी के बाद उन्होने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद समंदर पटेल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वहां टिकट से लेकर संगठन के पदों की बोली लग रही है।

बीजेपी पर लगाए कई आरोप

समंदर पटेल आज अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होने कहा कि बीजेपी में मेरा और मेरे कार्यकर्ताओं का अपमान हुआ है और सभी पर दर्जनों झूठे केस लगा दिए गए। इसी के साथ उन्होने ये भी कहा कि बीजेपी में टिकट और संगठन के पदों के लिए तक बोलियां लग रही है और वहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। समंदर पटेल ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने विकास की गंगा बहाई थी और कमलनाथ की सरकार की नीयत से प्रेरित होकर ही उन्होने घर वापसी की है। पटेल ने कहा कि 18 साल में बीजेपी राज में प्रदेश अन्याय और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पर पहुंच गया है।

कहा- ‘पार्टी जिसे टिकट देगी, उसे सपोर्ट करेंगे’

उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बीच काफी पहले से ही ये कहा जा रहा था कि वो जावद विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने की शर्त पर पार्टी में आ रहे हैं। लेकिन समंदर सिंह ने इन बातों को गलत बताते हुए कहा है कि कांग्रेस जिसे चाहेगी उसे टिकट दे, वे जावद से उस प्रत्याशी को जीतने में पूरा योगदान देंगे और पूरी निष्ठा से पार्टी के साथ काम करेंगे। समंदर पटेल जावद विधानसभा क्षेत्र से 850 से अधिक वाहनों के काफिले और पूरे लाव लश्कर के साथ भोपाल पहुंचे थे। सभी वाहनों पर कांग्रेस के झंडे व कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल रहे। बता दें कि पहले समंदर पटेल कांग्रेस में ही थे लेकिन पिछले चुनाव में टिकट न मिलने के बाद नाराज होकर उन्होने पार्टी छोड़ दी थी और निर्दलीय मैदान में उतरे थे। हालांकि वो चुनाव हार गए और इसके बाद फिर उन्होने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में बीजेपी का दामन थाम लिया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews