MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव से पहले एमपी के इन 4 बड़े कांग्रेस नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

MP Election 2023 : विधानसभा चुनाव से पहले एमपी के इन 4 बड़े कांग्रेस नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

MP ELECTION  2023 : आगामी दिनों में मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस हाई कमान ने नेताओं को अहम जिम्मेदारी देने का काम भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब  राज्यों में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम के बाद अब  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस इलेक्शन कमेटी का गठन किया है। खास बात ये है कि इस 16 सदस्यीय समिति में मध्यप्रदेश से आदिवासी विधायक ओमकार सिंह मरकाम को भी शामिल किया गया है। वही टीम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा अंबिका सोनी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी जगह मिली है। खरगे की चुनावी समिति में मुस्लिम चेहरे के रूप में सलमान खुर्शीद और मोहम्मद जावेद , गुजरात से मधुसूदन मिस्त्री , एन. उत्तम कुमार रेड्डी और छत्तीसगढ़ से टीएस सिंह देव को शामिल किया गया है। टीम में केजे जॉर्ज, प्रीतम सिंह, एमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओमकार मारकम को भी जगह मिली है। पार्टी महासचिव और राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल  को भी जगह दी गई है।समिति का काम उपचुनावों सहित किसी भी संसदीय या राज्य चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा कर अंतिम रूप देना है।

पचौरी, अजय और अरुण यादव कांग्रेस को स्क्रीनिंग कमेटी में जगह

कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के बाद और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों के ऐलान से पहले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के तीन बड़े नेताओं को स्क्रीनिंग कमेटी में भी शामिल किया है।खबर है कि इन नेताओं की नाराजगी को भांपते हुए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए हैं। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सुरेश पचौरी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नाम शामिल है, जिन्हें इस समिति में जगह दी गई है।

खास बात ये है कि कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह अलवर हैं। अब एमपी के तीन और नेता शामिल करने के बाद कमेटी में 6 सदस्य हो गए हैं। खबर है कि रविवार को प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह ने अलग-अलग मुद्दों के साथ स्क्रीनिंग कमेटी में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं मिलने के मामले पर भी चर्चा की थी। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद सोमवार को प्रदेश के तीनों नेताओं के नाम स्क्रीनिंग कमेटी जोड़ कर विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

16 सितंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की अध्यक्षता में नवगठित कांग्रेस कार्य समिति की पहली बैठक 16 सितंबर को हैदराबाद में होगी और इसके बाद अगले दिन तेलंगाना में राज्य की राजधानी के पास एक चुनावी रैली होगी। 17 सितंबर को विस्तारित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी जिसमें सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुख शामिल होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews