MP Election 2023 : वीडी शर्मा ने किया विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा, कार्यकर्ता महाकुंभ के बाद कही ये बड़ी बात

VD Sharma

MP Election 2023 : सोमवार का दिन बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण रहा। भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए काम करने का संकल्प दिलाया। इस मेगा इवेंट के बाद रात होते होते बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ता महाकुंभ संपन्न होने के बाद कहा है कि ये एक ऐतिहासिक आयोजन रहा और इसके बाद अब प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के मन में एक नए उत्साह का संचार हुआ है। इसी के साथ एक बार फिर उन्होने विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत हासिल करने का दावा किया।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कही ये बात

वीडी शर्मा ने कहा कि ‘कल भोपाल में भारतीय जनता पार्टी का अबतक का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ संपन्न हुआ है। हमारा सौभाग्य है कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता को महाविजय का संकल्प दिलाया है। मैं विश्वास से कहता हूँ आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से विजयी होगी। महाकुंभ को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार।’ बता दें कि इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से बीजेपी कार्यकर्ता आए थे। जंबूरी मैदान में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया और कहा कि विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध है और सभी से साथ देने का भी आह्वान किया।

ऐतिहासिक जीत हासिल करने का दावा

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं के इस ऐतिहासिक महाकुंभ में 64,523 बूथों से कार्यकर्ता आए और नई ऊर्जा व उमंग के साथ लौटे हैं। प्रधानमंत्री जी ने हर कार्यकर्ता को नए उत्साह से भर दिया है। भाजपा के प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है और इस महाकुंभ ने उनके मन में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होने विश्वास जताया कि जो उत्साह और उमंग कार्यकर्ताओं में जागा है और जिस अनुशासन के साथ वो अपने कार्य में जुटे हैं, उससे बीजेपी की ऐतिहासिक जीत निश्चित है और इस बार हम रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews