MP ELECTION : वोटिंग के दिन बैठक कर विवादों मे घिरे 5 IAS अफसर, आयोग में शिकायत

MP-ELECTION--5-IAS-officers-surrounded-by-controversy-by-meeting-on-voting-day

भोपाल।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग वाले दिन कर्मचारियों के लिए बैठक करने को लेकर 5 आईएएस अफसर विवादों में घिर गए हैं ।आरटीआई एक्टिविस्ट व सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे ने चुनाव आयोग को शिकायत कर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।दुबे ने प्रमुख सचिव हरि रंजन राव ,प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल, सीईओ तन्वी सुन्द्रियाल, विदिशा सीईओ पंकज जैन और अपर सीईओ नन्दा भलावे कुसरे के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

दुबे ने आयोग से शिकायत में कहा है कि ई-टेंडर घोटाले से बदनाम हुए एमएपीआईटी ने 28 नवंबर को मतदान दिवस के दिन बैठक आयोजित कर मतदान से 10 से अधिक कर्मचारियों को मतदान से वंचित किया। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर 1 दिसंबर को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हरिरंजन राव और आईटी विभाग के प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल,सीईओ तन्वी सुन्द्रियाल की उपस्थिति में संचालक मंडल की बैठक कर कर्मचारियों कर मानदेय बढ़ाने, सेवावृद्धि करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस बैठक का आदेश-एजेंडा मतदान के पहले 27 नवंबर को जारी हुआ था।

दुबे ने कहा है कि यही संस्था भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची की एसएलए है और ई टेंडर घोटाले के जन्मदाता से जुड़ी है। इसलिये प्रमुख सचिव हरि रंजन राव ,प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल, सीईओ तन्वी सुन्द्रियाल, विदिशा सीईओ पंकज जैन और अपर सीईओ नेहा मलावी कुसरे के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews