एमपी चुनाव : ज्योतिष की नजर में कैसा रहेगा मतदान और मतगणना का दिन, पढ़े यहां पूरी खबर

MP-Election--How-To-Be-Astrology-At-A-Day-Of-Voting-And-Counting

भोपाल।

विधानसभा चुनाव में अब एक ही हफ्ता बचा है, ऐसे में चुनाव से पहले जैसे राजनैतिक गहमागहमी बढ़ गई हैं। जैसे-जैसे मप्र चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है आंकलन और वादों की झड़ी लगनी शुरू हो गई है। क्या होगा परिणाम, किसकी बनेगी सरकार, इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीतिक पंडितों के साथ-साथ ज्योतिष के पंडित भी अपने-अपने हिसाब से गणित लगाने में लग गए हैं।वही चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी मेहनत तो अपने हिसाब से कर रहे है, लेकिन ज्योतिषों की भी अपनी अलग विवेचना है।आज हम ज्योतिषो के गणित से जानेंगें कि किस राशि के लिए मतदान और मतगणना का दिन कैसा रहेगा।

ज्योतिष के अनुसार, मतदान और मतगणना की स्थिति से स्पष्ट है कि चुनाव में विवाद, मारपीट, हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति ज्यादा है।हालांकि कन्या-तुला को सफलता और धनु-मिथुन के संघर्ष के आसार है। ऐसे में जहां भाजपा के लिए सत्ता बचाने की चुनौती रहेगी वही कांग्रेस की सत्ता वापसी की डगर भी कठिन है। इसके चलते दोनों दलों भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रहेगी। इसमें सबसे ज्यादा मुश्किल भाजपा के लिए है। यह भाजपा की चौथी पारी है, लेकिन भाजपा के सामने बगावत और बढ़ता विरोध एक बड़ी समस्या है।हालांकि बचाव के लिए कई नेता-मंत्री ज्योतिष का सहारा ले रहे है।हर दिन ग्रहों की दिशा बदलती नजर आ रही है, ऐसे में ठीक-ठीक अनुमान लगाना मुश्किल सा हो रहा है। हालांकि इस बार कौन सा उम्मीदवार विजयी होगा यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews