भाजपा के पूर्व मंत्री का खुलासा, कांग्रेस ने दिया था पार्टी में शामिल होने का ऑफर

BJP

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों राजनीतिक दल ‘फूट डालों, राज करो’ की नीति पर काम कर रहे हैं। राज्यसभा उपचुनाव के बाद राजनीतिक दल अब विधानसभा उपचुनाव से पहले पार्टी के दिग्गज नेताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे है। इसी तारतम्य में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है।

मंत्रिमंडल विस्तार और विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बड़ा बयान दिया है। दीपक जोशी के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने उनसे संपर्क किया था और उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का न्यौता दिया था, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। दीपक जोशी ने कहा कि वे भाजपा के कार्यकर्ता है और हमेशा भाजपा में ही रहेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं से उनके दोस्ताना संबंध है, लेकिन वे भाजपा कभी नहीं छोड़ेंगे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दीपक जोशी ने पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज होकर कहा था कि उनके पास अन्य सियासी विकल्प भी खुले हैं। इसके अलावा पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा दीपक जोशी की तारीफ करने और जवाब में दीपक जोशी का दिग्विजय की तारीफ पर आभार प्रकट करने से इन चर्चाओं को ओर हवा मिल गई थे। उनके बगावती तेवरों के बाद संगठन के दिग्गज नेता सक्रिय हो गए थे। भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जोशी को बुलाकर लंबी चर्चा की। साथ ही आश्वस्त किया कि पार्टी में उनका सम्मान बरकरार रहेगा, उपेक्षा नहीं होगी। इसके बाद जोशी ने स्पष्ट किया कि उन्हें कोई नाराजगी नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews