मप्र के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

GST Return File जगदीश देवड़ा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक तरफ कोरोना (Coronavirus) के आंकड़े 65 हजार के करीब हो गए है वही नेता, मंत्री, औऱ विधायक तेजी से चपेट में आ रहे है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (Congress MLA Jitu Patwari) के बाद अब शिवराज सरकार (Shivraj Government) में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा (Finance Minister Jagdish Deora) कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़े… MP Board: 10वीं के छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत! विभाग तैयार कर रहा फार्मूला, जल्द फैसला संभव

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने ट्वीट कर लिखा है कि कल मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने चिकित्सकों की सलाह पर स्वयं को निवास पर आइसोलेट कर लिया है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि आप सभी भी अपना बेहद ध्यान रखें। अगले एक सप्ताह तक संभव है कि आपसे दुरभाष पर सम्पर्क न हो सके। कृपया सभी घर में रहें-सुरक्षित रहें। वही जीतू पटवारी, मालिनी गौड़ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत अब तक भाजपा और कांग्रेस के 100 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता संक्रमित हो चुके हैं।

बता दे कि पिछले 24 घंटे में 12,248 नए संक्रमित मिले हैं और 66 की मौत हो गई है।इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत एक दर्जन जिलों मे हालात गंभीर बने हुए है।वही एक दिन में मिलने वाले सर्वाधिक मरीजों की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश शनिवार को देश ने पांचवे नंबर पर था। रविवार को छठवें नंबर पर आ गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews