कमलनाथ का सवाल, शिवराज जी.. आपके सपनो के शहर में यह क्या हो रहा है?

कमलनाथ का सवाल, शिवराज जी.. आपके सपनो के शहर में यह क्या हो रहा है?

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बीच अब अस्पतालों से मानवता को शर्मसार करने वाले मामले सामने आ रहे हैं| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) के कोविड अस्पतालों में लगातार ऐसी अमानवीय घटनाएं सामने आ रही है| जिसको लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj SIngh Chauhan) से सवाल पूछा है कि ये आपके सपनो के शहर इंदौर में क्या हो रहा है ?

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- मुख्यमंत्री शिवराज जी ,ये आपके सपनो के शहर इंदौर में क्या हो रहा है ?ना जीवित इंसान सुरक्षित है और ना शव ? शव कंकाल बन रहे है , नवजात का शव मुर्दाघर में रख भुला दिया जाता है और अब शव को चूहे द्वारा कुतरे जाने की घटना सामने आयी है।मानवता को शर्मशार करने वाली इन घटनाओं से परिवार की भावनाएँ आहत हो रही है , इंसानियत -मानवता तार-तार हो रही है ? स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की सामने आ रही इन तस्वीरों पर सरकार कड़ा निर्णय ले , दोषियों पर सख़्त कार्यवाही करे।

दरअसल, इंदौर के अन्नापूर्णा क्षेत्र स्थित यूनिक अस्पताल में तीन दिन पहले एक 87 वर्षीय बुजुर्ग को इलाज के लिए भर्ती किया गया, रविवार की रात उनकी मौत हो गई। सोमवार को शव लेने पहुंचे परिजन ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने शव को रखने में लापरवाही दिखाई। पूरी बॉडी को चूहों ने कुतर दिया। परिजन को शव तभी सौंपा गया, जब उन्होंने एक लाख का बिल चुका दिया। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले इंदौर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल की मर्चुरी में अंतिम संस्कार के इंतजार में नरकंकाल बने शव और बॉक्स में बच्ची का शव मिलने का मामले भी सामने आ चुके है|

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1308053368837820418

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews