सरकार का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश में अब सिर्फ रविवार को रहेगा लॉकडाउन

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अब सिर्फ रविवार को लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा| भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन लाॅकडाउन लगाया जा रहा था| इसमें संसोधन कर सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है| गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इसकी जानकारी दी है|

गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन के लाॅकडाउन के बजाय अब सिर्फ रविवार को एक दिन का लाॅकडाउन होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाजार भी रात 8 बजे के बजाय रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। इसमें होटल और रेस्टाॅरेंट भी शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया है| प्रदेश में बाजार रात 8 बजे तक खुले रहते थे अब होटल और रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खुले रहेंगे| नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही है। अब यह 70 फीसदी से बढ़कर 73.6 हो गई है। प्रदेश में कोरोना के इलाज की निःशुल्क व्यवस्था के साथ-साथ अब संपन्न लोगों के लिए सशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की समीक्षा बैठक हुई| प्रदेश की मेडीकल कॉलेज की समीक्षा भी की, जेल डीजी से जेल के बारे में विस्तार से बात की गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews