जल्द बेटियों को बड़ा तोहफा देगी शिवराज सरकार! नई योजना पर हो रहा विचार, हर माह खाते में आएंगे 1000, मिलेगा लाभ

mp shivraj singh

Shivraj Government : आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार युवाओं के साथ महिला वोटरों को भी साधने में जुटी हुई है। यही कारण है कि महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सौगात देने के बाद अब प्रदेश की शिवराज सरकार लाड़ली लक्ष्मी बेटी योजना शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत 21साल से शादी तक प्रतिमाह बेटियों को 1000 रुपए मिलेंगे।फिलहाल इस योजना पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा, इस बात के संकेत खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए है।

बेटियों को 21 साल के बाद विवाह तक हर महीने 1000

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को 21 वर्ष के बाद उनके विवाह तक 1000 रूपए प्रति माह देने की योजना पर विचार किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि लाड़ली लक्ष्मी बेटी को किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी न हो। लाड़ली लक्ष्मी योजना जन्म लेने से 21 वर्ष तक के लिए है। लाड़ली बहना योजना 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं के लिए प्रारंभ की गई है। उद्देश्य यह है कि 21 वर्ष के बाद लाड़ली लक्ष्मी बेटी को उसके विवाह होने तक 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जाएँ, जिससे उसे आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

बेटियों के बिना समाज का विकास नहीं

सीएम शिवराज ने कहा कि समाज बेटियों के बिना विकास नहीं कर सकता। स्थानीय निकायों में 50% से अधिक स्थानों पर बहनें आई हैं, वहीं पुलिस में उनकी भर्ती से महिला सशक्तिकरण का कार्य आसान हो रहा है।राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों के प्रभाव और निर्णयों की पृष्ठभूमि से अवगत करवाया। बहनों को अक्सर कुछ परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होती है। इसके देखते हुए हमने महिला कर्मियों के लिए अतिरिक्त 7 दिन के अवकाश का प्रविधान किया है।समाज, माताओं और बहनों का ऋणी है। वे सृष्टि का निर्माण करती हैं। उनका ऋण ऐसी योजनाओं के क्रियान्वयन से उतार सकते हैं।

लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000

बता दे कि हाल ही में प्रदेश की शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इसके लिए फार्म भरने की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हो गई है, जो 30 अप्रैल तक चलेगी। इसकी अनंतिम सूची 1 मई को जारी की जाएगी, जिस पर 15 मई तक अपत्तियाँ प्राप्त की जाएंगी और 30 मई तक अपत्तियों का निराकरण कर दिया जाएगा। अंतिम सूची 31 मई को जारी होगी और फिर योजना में हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण 10 जून को किया जाएगा।23 से 60 आयु वर्ग की बहनें योजना के लिए पात्र हैं।जिन परिवारों की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से कम है, जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है और जिन परिवारों में कोई आयकर दाता नहीं हो, वे लाभ ले सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews