राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, वेतन में की वृद्धि, इन्हें मिलेगा लाभ, अब खाते में आएंगे 13000, आदेश जारी

मप्र राज्य सरकार

MP Government  : आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने राज्य लघु वनोपज प्रबंधकों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने राज्य लघु वनोपज प्रबंधकों के वेतन में वृद्धि की है। राज्य सरकार ने प्रबंधकों के वेतन में 3 हजार रु प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी की है। इस संबंध में वन विभाग मप्र शासन ने आदेश जारी कर दिए है।

वेतन में 3000 वृद्धि

राज्य सरकार ने चुनावी साल में मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज प्रबंधकों का वेतन 3000 बढ़ाया है। आदेश के अनुसार प्रबंधकों को पहले 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे, जो बढ़कर अब 13 हजार रुपये प्रतिमाह किए गए हैं। इस वेतन वृद्धि के बाद अब वनोपज सहकारी समितियों के प्रबंधकों को 10000 की जगह अब 13000 वेतन मिलेगा। वन विभाग के अपर सचिव ने इस आशय का आदेश बुधवार को जारी किया।

प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा था

बता दे कि मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के संचालक मंडल की 140वीं बैठक 13 दिसंबर 2022 को हुई थी। इसमें वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था जिसे मंजूरी के बाद राज्य सरकार को भेजा गया था, इसके बाद आदेश जारी कर दिए गए। प्रदेश में समिति प्रबंधकों की संख्या 1071 है।

सीएम ने की थी घोषणा

गौरतलह है कि  बीते साल दिसंबर में भोपाल के लाल परेड मैदान में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रबंधकों का वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि लघु वनोपज समिति प्रबंधकों की भूमिका महत्वपूर्ण और सराहनीय है। इनका मानदेय वर्ष 2016 में 5 हजार रूपए था, जो 6 हजार रूपए किया गया था। इसे बढ़ा कर 10 हजार रूपए तक लाने का कार्य हुआ। अब इसमें पुन: वृद्धि कर 13 हजार रूपए मासिक किया जाएगा। चुनाव से पहले राज्य सरकार ने इस घोषणा को पूरा कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews