MP News : हजारों हितग्राहियों को सौगात, 32 करोड़ 38 लाख रुपए जारी, आवास का कार्य जल्द होगा पूरा, मिलेगा लाभ

pm awas amount

Pradhan Mantri Awas Yojana 2023 : ‘देश के हर गरीब को अपना मकार मिले” इस संकल्प को पूरा करने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY ) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण किया जाता है,इसके लिए हितग्राहियों को समय समय पर राशि आवंटित की जाती है। इसी कड़ी में अब 4 मई को प्रधानमंत्री आवास के लिए 3238 हितग्राहियों को 32 करोड़ 38 लाख रूपये जारी किए गए है।

32 करोड़ 38 लाख रूपये जारी

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 265 नगरीय निकायों के 3,238 हितग्राहियों को आवास बनाने के लिये 32 करोड़ 38 लाख रूपये जारी किये हैं।अपर आयुक्त डॉ. सतेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रथम किस्त के रूप में 1531 हितग्राहियों को 15 करोड़ 31 लाख रूपये और द्वितीय किस्त के रूप में 1707 हितग्राहियों को 17 करोड़ 7 लाख रूपये जारी किये गये हैं।

6 लाख से ज्यादा आवास पूर्ण

इससे पहले अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 2 हजार 174 हितग्राहियों को अपना घर बनाने के लिये 21 करोड़ 73 लाख रूपये जारी किये गये थे। इसमें से 331 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि 3 करोड़ 31 लाख रूपये एवं 1843 हितग्राहियों को दूसरी किश्त के लिए 18 करोड़ 43 लाख रूपये जारी किये गये हैं।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में स्वीकृत लगभग 9 लाख 50 हजार आवासों में से 6 लाख से अधिक हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं। शेष आवासों का कार्य जारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews