MP में किंग कोबरा लाने की बात पर कांग्रेस का तंज, जीतू पटवारी ने कहा ‘भ्रष्टाचार के मगरमच्छों पर भी ध्यान दें’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के जंगलों में विलुप्त किंग कोबरा को पुनः स्थापित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और सर्पदंश की घटनाओं को कम करने में मदद करेगा। इस पर कांग्रेस ने कटाक्ष कसते हुए बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा है।
Jitu Patwari

Congress Targets MP Government to Reintroduce King Cobra : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में राज्य के जंगलों में किंग कोबरा को पुनः स्थापित करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि किंग कोबरा, जो पहले मध्य प्रदेश के जंगलों में पाया जाता था, अब राज्य से विलुप्त हो चुका है। इसकी वापसी से पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी और अन्य जहरीले सांपों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित किया जा सकेगा।

इसे लेकर अब कांग्रेस ने तंज कसा है। जीतू पटवारी ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि ‘सरकार करप्शन व कमीशन के जंगलराज की थोड़ी चिंता करे, तो भ्रष्टाचार के मगरमच्छ भी कम हो सकते हैं।’ बता दें कि कांग्रेस लगातार प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगा रही है।

मध्य प्रदेश में किंग कोबरा को लाने की तैयारी

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम मेंMadhya Pradesh wildlife conservation कहा था कि सांप के काटने से हर साल  ने यह भी उल्लेख किया कि डिंडौरी जिले में सर्पदंश से हर साल लगभग 200 लोगों की मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि किंग कोबरा की मौजूदगी से सर्पदंश की घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है, क्योंकि यह अन्य सांपों का शिकार करता है, जिससे उनकी संख्या में कमी आती है। इस दिशा में वन विभाग ने कोशिशें शुरु कर दी है और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) से सर्वेक्षण कराया जा रहा है।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा

वहीं, कांग्रेस ने अब इस बात को ‘भ्रष्टाचार के मगरमच्छों’ से जोड़ते हुए तंज किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि ‘मप्र के जंगलों में बीजेपी सत्ता अब ‘किंग कोबरा’ को लाने का विचार कर रही है, ताकि दूसरे विषैले जीवों का संकट कम हो! यदि मोहन यादव सरकार करप्शन व कमीशन के जंगलराज की थोड़ी चिंता करे, तो भ्रष्टाचार के मगरमच्छ भी कम हो सकते हैं!’ विपक्ष लगातार भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर हमलावर है और एक बार फिर उसने किंग कोबरा के बहाने से मोहन सरकार को निशाने पर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews