MP News : राज्य शासन ने तीन IPS अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

MP News : राज्य शासन ने तीन IPS अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

IPS officers Additional charges :  मध्य प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक द्रष्टिकोण के आधार पर अधिकारियों के तबादले, प्रमोशन और अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने का सिलसिला शुरू हो गया है, इसी क्रम में गृह विभाग ने तीन आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किये हैं ।

किन IPS अधिकारियों को शासन ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार?

वल्लभ भवन से जारी आदेश में IPS निश्चल झारिया को 25 वीं बटालियन SAF भोपाल के कमान्डेंट की जिम्मेदारी के साथ साथ 23 वीं बटालियन SAF भोपाल के कमान्डेंट की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, शासन ने आईपीएस शिव दयाल सिंह को 14 वीं वाहिनी SAF ग्वालियर के कमान्डेंट के साथ 17 वीं वाहिनी SAF भिंड के सेनानी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा है, राज्य सरकार ने IPS विनीत कुमार जैन को 13 वीं बटालियन SAF ग्वालियर कमान्डेंट की जिम्मेदारी के साथ साथ 5 वीं वाहिनी एसएएफ मुरैना के कमान्डेंट की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews