Transfer के बाद भी ज्वाइन नहीं करने वाले IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को शासन ने किया कार्यमुक्त, दी ये चेतावनी

राज्य शासन ने इस महीने के पहले सप्ताह में 6 मार्च अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये थे और उन्हने नई पदस्थापना वाली जगह निश्चित समयसीमा में ज्वाइन करने के आदेश दिए थे लेकिन जब उन्होंने ज्वाइन नहीं किया तो आज शासन ने उन्हें एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया। 
Transfer

Transfer

Transfer News : मध्य प्रदेश शासन प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के तबादले करता है और एक निश्चित समय सीमा में नई पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन करने के बाद सूचित करने का निर्देश देता है लेकिन कई बार अधिकारी ज्वाइन नहीं करते और अपना तबादला रुकवाने के प्रयास करते हैं लेकिन इस बार शासन ने सख्ती दिखाई है और अधिकारियों को एकतरफ़ा कार्यमुक्त कर दिया है।

शासन ने पिछले दिनों भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये थे इनमें से कई अधिकारियों ने नई जगह आमद देकर ज्वाइन कर लिया और शासन को सूचित कर दिया, लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे रहे जिन्होंने निर्धारित समय सीमा तक  ट्रांसफर वाली नई जगह ज्वाइन नहीं किया, शासन ने अब इसपर सख्ती दिखाई है।

2 IPS और 8 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए आदेश 

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आज एक आदेश जारी कर ऐसे सभी अधिकारियों को एक तरफ़ा कार्यमुक्त कर दिया है इसमें दो आईपीएस अधिकारी और 8 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं,  PHQ ने अपने आदेश में लिखा कि एडिशनल एसपी और डीएसपी स्तर के इन अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद भी कार्यमुक्त होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है यानि इन्होने नई जगह अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।

एकतरफा कार्यमुक्त, अब ज्वाइन नहीं करने पर होगा एक्शन 

स्पेशल डीजी (प्रशासन) के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया कि स्थानांतरित अधिकारियों को आज दिनांक 24 मार्च 2025 अपरान्ह से तत्काल प्रभाव से एकतरफा कार्यमुक्त किया जाता है। साथ ही निर्देशित किया जाता है कि तत्काल नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें। आदेश की अवहेलना पाये जाने पर आपके विरुद्ध एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews