MP Transfer : भोपाल, इंदौर के कलेक्टर सहित शासन ने कई IAS और IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली

officer Transfer

MP Transfer : मध्य प्रदेश की नई सरकार अपने हिसाब से अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन कर रही है, सीएम डॉ मोहन यादव के निर्देश पर शासन तबादला आदेश जारी कर रहा है, इस क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज एक तबादला आदेश जारी किया जिसमें भारतीय प्रशानिक सेवा के 7 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, इसके साथ ही गृह विभाग ने भी 2 IPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।

रीवा शहडोल संभाग आयुक्त पर गिरी गाज, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी 

MP GAD के आदेश के मुताबिक रीवा और शहडोल के संभाग आयुक्त 2006 बैच के IAS अधिकारी अनिल सुचारी को वहां से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव नियुक्त किया है और 2008 के अधिकारी आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चन्द्र डाड को रीवा एवं शहडोल संभाग आयुक्त बनाया है।

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह भोपाल के नए कलेक्टर 

शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव संजय गुप्ता (IAS 2007) को श्रम आयुक्त इंदौर बनाया है , इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी (IAS 2009) को हटाकर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम बनाया है और उनकी जगह पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक 2010 बैच के IAS कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया है।

IAS आशीष सिंह को भोपाल से इंदौर भेजा 

सामान्य प्रशासन विभाग ने श्रम आयुक्त मप्र इंदौर श्रीकांत बनोठ (IAS 2009) को ओएसडी सह आयुक्त सह संचालक नगर एवं ग्राम निवेश बनाया है इसके अलावा कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह (IAS 2010) को इंदौर का नया कलेक्टर नियुक्त किया है।

जबलपुर रेंज के DIG को PHQ भेजा, इस IPS को सौंपी जिम्मेदारी 

उधर गृह विभाग ने भी भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी किये हैं, शासन ने DIG जबलपुर रेंज आर आर एस परिहार (IPS 2006) को हटाकर PHQ भेजा है और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ 2009 बैच के IPS टीके विद्यार्थी को जबलपुर रेंज का DIG नियुक्त किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews