MP : चेहरे पर दोबारा लौटेगी खुशियां, शिवराज सरकार आज करेगी पेंशन राशि का वितरण

pm awas amount

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal gas tragedy) में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के पीड़ितों को बड़ी राहत दी जाएगी। शिवराज सरकार (shivraj government) ने इसके लिए बड़ी घोषणा की थी। इन घोषणा के तहत कल्याणी को सामाजिक पेंशन योजना (social pension scheme) के अतिरिक्त 1000 रूपये प्रति माह की पेंशन दी जाएगी। जिसके बाद एक बार फिर से भोपाल गैस पीड़ितों के चेहरे पर खुशी लौटेगी।

दरअसल आज मंत्री विश्वास सारंग (vishwas sarang) द्वारा गैस त्रासदी के दिवंगत व्यक्ति की कल्याणी महिलाओं को पेंशन राशि का वितरण किया जाएगा। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग 9 सितम्बर को दोपहर 12 बजे गैस राहत संचालनालय में गैस त्रासदी में दिवगंत व्यक्तियों की कल्याणी महिलाओं को पेंशन राशि वितरित करेंगे।

Read More: MP News: जननी एक्सप्रेस का संचालन बंद, ये है बड़ा कारण

इस मौके पर गैस चिकित्सालय के लिये 3 एम्बूलेंस का लोकार्पण भी होगा। कार्यक्रम में मंत्री सारंग द्वारा ऑनलाइन पेंशन वितरण एवं हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए जाएंगे। गैस त्रासदी में दिवगंतों को श्रद्धांजलि भी दी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 दिसम्बर 2020 को गैस त्रासदी की बरसी पर गैस पीड़ित विधवा पेंशन योजना को पुन: शुरू करने की घोषणा की थी। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अतिरिक्त कल्याणी गैस पीड़ित विधवा पेंशन मद स्थापित किया गया। अब 4558 कल्याणी महिलाओं के खाते में 1000 रूपये प्रतिमाह पेंशन का भुगतान अप्रैल-2021 से किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews