MP College: उच्च शिक्षा विभाग ने 8 मई से पहले बीएड कॉलेजों से मांगी यह जानकारी

MP College

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जुलाई से पहले ही नए सत्र को लेकर मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग (MP Higher Education Department) की तैयारियां शुरु हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त कालेजों से 8 मई से पहले जानकारी मांगी है, ताकी मध्य प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में B Ed/M Ed में प्रवेश के लिए काउंसलिंग से पहले कॉलेजों को प्रवेश सूची में शामिल किया जा सके। इसके साथ ही विभाग ने कॉलेजों की संबद्धता के सत्यापन की तारीख 15 मई रखी है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के 23 नवगठित नगरीय निकायों को राशि जारी, इन जिलों को मिलेगा लाभ

दरअसल, अगले सत्र में मध्य प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों (MP College) में बीएड के लिए प्रवेश को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCET) से मान्यता प्राप्त सभी कॉलेजों से 8 मई से पहले अपने लॉगिन पासवर्ड से दस्तावेज जमा करने का एक मौका और दिया है।  बताया जा रहा है कि प्रदेश के 647 कॉलेजों में से अबतक 591 ने अपनी जानकारी ऑनलाइन विभाग को भेज दी है।

लेकिन 56 कॉलेजों ने अभी तक कोई जानकारी नहीं भेजी है और 8 मई की रात 12 बजे से प्रोफाइल अपडेट का पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी कॉलेजी की प्रोफाइल अपडेट नहीं होगी। जिन कॉलेजों की प्रोफाइल 8 मई तक अपडेट नहीं होगी, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे।इसके बाद विभाग आगामी सत्र में कॉलेजों को शामिल करने की प्रक्रिया को पूर्ण करेगा।

यह भी पढ़े.. Petrol Diesel Price: चुनाव के बाद आम आदमी को झटका, इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों की संबद्धता का सत्यापन के लिए 15 मई की तारीख तय की है। माना जा रहा है कि जून में आगामी परिस्थितियों को देखते हुए शेड्यूल जारी किया जा सकता है और जुलाई से पहले इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो सकती है, हालांकि विभाग की तरफ से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews