MP College: विभाग की बड़ी तैयारी, इन विश्वविद्यालयों की होगी स्थापना, छात्रों को मिलेगा लाभ

College higher education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों (MP College Student) के लिए अच्छी खबर है। मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत प्रदेश में डिजिटल और स्किल विश्वविद्यालय (University of Digital and Skills)  की स्थापना होगी। उज्जैन में डिजिटल और भोपाल में स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में फिर छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

आज उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में डिजिटल और स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। उज्जैन में डिजिटल और भोपाल में स्किल विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने का प्रस्ताव है। देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल में स्थापित है। डॉ. यादव ने उज्जैन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और विभागीय अधिकारी केरल विश्वविद्यालय का दौरा कर कन्सेप्ट पेपर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े.. MP Corona: 690 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 5600 के पार, होली को लेकर CM के ये निर्देश

उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री ने कहा कि बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और विभाग के अधिकारी राजस्थान कौशल विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।दो सालों में डिजिटल शिक्षा से युवा परिचित हुए। डिजिटल विश्वविद्यालय के माध्यम से घर-घर तक शिक्षा की पहुँच आसान होगी। विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा  शैलेन्द्र सिंह और आयुक्त उच्च शिक्षा सोनाली वायंगणकर उपस्थित थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews