उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देश- समय-सीमा में करें पदों की भर्ती, जल्द तैयार होगा ये प्रस्ताव

उच्च शिक्षा विभाग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradeh) के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए है कि कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग (MP Higher Education Department) में 5 प्रतिशत पदों की भर्ती समय-सीमा में पूर्ण की जाए। बेकलॉग के 130 पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाएँ।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: MP के 29 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ, 1रु. यूनिट की दर से बिजली

दरअसल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार का भी प्रावधान करे। विभाग के अराजपत्रित संवर्गों के रिक्त पदों की भर्ती और सहायक ग्रेड-3 को लेखापाल के पद पर पदोन्नति का लाभ देने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने विभागीय जाँच, परिवीक्षा अवधि, निलंबन आदि के प्रकरणों के निराकरण के लिए गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों (Employees) की सूची तैयार कर सम्मानित कराएँ। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय (Colleges) द्वारा एक-एक गांव को गोद लेने की कार्यवाही 15 अगस्त तक पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय महाविद्यालयों (Government Colleges)  में जनभागीदारी समितियों के पंजीयन में गति लाएं। उन्होंने विभागीय छात्रावासों एवं महाविद्यालयो में आउटसोर्स कर्मचारियों की पूर्ति करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2021: जल्द निपटा लें जरुरी काम, अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा की सोशल मीडिया में ऐसी कोई सामग्री पोस्ट न करें, जिससे शासन (MP Government) की छवि खराब हो। उन्होंने इस संबंध में आदर्श आचरण संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए।  राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नेक) से मूल्यांकन कराकर महाविद्यालय अच्छी ग्रेड प्राप्त करें। उन्होंने हर संभाग में एक-एक महाविद्यालय को उत्कृष्ट बनाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए और मालवा क्षेत्र में कौशल विश्वविद्यालय खोले जाने पर भी चर्चा की।

जल्द तैयार करवाया जाएगा प्रस्ताव

प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा  अनुपम राजन ने कहा कि कौशल विश्वविद्यालय के लिए एक दल दिल्ली (Delhi) भेजकर प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में 1 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। अपर आयुक्त उच्च शिक्षा  चंद्रशेखर वालिम्बे ने प्रजेंटेशन के माध्यम से एजेंडा की विस्तृत जानकारी दी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews