MP News : राज्य सरकार ने दो IPS अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार

MP News : राज्य सरकार ने दो IPS अधिकारियों को सौंपे अतिरिक्त प्रभार

MP News : मध्य प्रदेश शासन ने आज दो IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं, गृह विभाग ने आज शुक्रवार 13 जनवरी को आदेश जारी करते हुए दो आई पी एस अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्व के साथ अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा है।

आज जारी आदेश में 2013 बैच के IPS अधिकारी पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर विनायक वर्मा को पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा का भी अतिरिक्त दायित्व सौंपा है इसी तरह 2014 बैच  की IPS अधिकारी 8वीं वाहिनी SAF छिंदवाड़ा की कमान्डेंट श्रीमती वाहिनी सिंह को 6वीं वाहिनी SAF जबलपुर के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews