जर्जर इमारतों को गिराकर फ्लैट बनायेगा मप्र हाउसिंग बोर्ड, शिवराज के मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

जर्जर इमारतों को गिराकर फ्लैट बनायेगा मप्र हाउसिंग बोर्ड, शिवराज के मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj government) अब हाउसिंग बोर्ड (mp housing board) की पुरानी जर्जर इमारतों के लिए नई प्लानिंग कर रही है। हाउसिंग बोर्ड इन इमारतों को गिराकर इनकी जगह फ्लैट बनायेगा।

शिवराज सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मप्र हाउसिंग बोर्ड ने अपनी पुरानी जर्जर इमारतों को गिराकर उसकी जगह नये फ्लैट बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इसके आदेश दे दिये गए हैं। पुरानी इमारतों को गिराकर जो फ्लैट बनाये जायेंगे पहले वो उन लोगों को दिये जायेंगे जो पहले से इन भवनों में रह रहे थे उसके बाद जो फ्लैट बचेंगे उन्हें हाउसिंग बोर्ड अन्य लोगों को देगा।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ये भारत जोड़ो यात्रा नहीं कांग्रेस बचाओ यात्रा है क्योंकि कांग्रेस अब खत्म होती जा रही है इसलिए वो खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश जोड़ने की बात करने वाली कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का काम करती रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews