
MP IAS Transfer 2023:चुनावी साल में मध्यप्रदेश में आईएएस -आईपीएस समेत अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है।हाल ही में जनवरी के अंत में 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, इस दौरान कई जिलों के कलेक्टर बदले थे और अब एक बार फिर 2 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए है।
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। सुश्री संस्कृति जैन अपर कलेक्टर सतना को आयुक्त नगरपालिक निगम रीवा और मृणाल मीना आयुक्त नगरपालिक निगम रीवा को अपर कलेक्टर जिला उज्जैन पदस्थ किया है।सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

