IPS Transfer: उज्जैन एसपी को हटाया, इन जिलों के SP भी बदले

IPS Transfer: उज्जैन एसपी को हटाया, इन जिलों के SP भी बदले

भोपाल| कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक बार फिर बड़ी सर्जरी की गई है| पिछले दिनों कई जिलों के कलेक्टर बदले गए थे| अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले (IPS Transfer) किये गए हैं| तीन जिलों के एसपी सहित पांच आईपीएस अफसरों के तबादले किये गए हैं| गुरूवार रात को तबादला सूची जारी की गई है|

कोरोना को लेकर बिगड़ती स्थिति के चलते उज्जैन में कलेक्टर के बाद एसपी सचिन अतुलकर को भी हटा दिया गया है| आगर मालवा के एसपी मनोज कुमार को अब उज्जैन का नया जिला अधीक्षक बनाया गया है| राकेश सागर आगर मालवा के नए एसपी होंगे| वहीं कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई और मंदसौर के एसपी हितेश चौधरी को हटाकर पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल पदस्थ किया है| वहीं सिद्धार्थ चौधरी को मंदसौर एसपी बनाया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews