अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा पर बोले मंत्री राकेश सिंह-“ये सिर्फ एक सहानुभूति बटोरने का प्रयास है”

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल कब कौन सा प्रहसन करेंगे ये वो और उनकी पार्टी ही जानती है।
PWD Minister Rakesh Singh

Kejriwal announced his resignation: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी , पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने ऐलान किया कि आज से दो दिन बाद यानि संभवतः मंगलवार को वो सीएम के पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस्तीफे के ऐलान पर दूसरे दलों के नेताओं के रिएक्शन आ रहे हैं, मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि ये सिर्फ जनता की सहानुभूति बटोरने का एक प्रयास है। –

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी। वे ईडी और अब सीबीआई दोनों ही मामलों में जमानत पर हैं, आज उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और जेल के अन्दर से सरकार चलाने की जिद पर अड़े रहने वाले केजरीवाल ने बाहर आते ही अचानक कह दिया कि वो दो दिन बाद इस्तीफा दे देंगे।

एमपी के मंत्री राकेश सिंह बोले, ये केजरीवाल का वर्किंग पैटर्न है  

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल कब कौन सा प्रहसन करेंगे ये वो और उनकी पार्टी ही जानती है, शायद उन्हें समझ आ गया है कि जनता में उन्हें लेकर बहुत नकारात्मकता है, शराब घोटाले में वे बुरी तरह फंस चुके हैं इसलिए जनता की सहानुभूति लेने के लिए उन्होंने इस्तीफे की बात की है। उन्होंने कहा कि ये एक वर्किंग पैटर्न है केजरीवाल का जिसपर वे अन्ना आंदोलन के समय से ही चल रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews