मंत्री विजय शाह ने देश को किया शर्मसार, कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी

हमारे समाज में बेटी या फिर किसी भी महिला पर चाहें वो माँ हो बहन हो या फिर कोई और रिश्ता उससे हो , उसपर अमर्यादित टिप्पणी को बरषत नहीं किया जाता यही कारण है कि मंत्री विजय शाह की टिप्पणी के बाद प्रदेश में लोगों की नाराजगी सामने आ रही है।
Vijay Shah Sophia Qureshi

Colonel Sofia Qureshi: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने आज पूरे देश को शर्मसार कर देने वाला बयान दिया है ।दरअसल महू में एक आम सभा के दौरान मंत्री जी सोफिया कुरैशी के बारे में कुछ ऐसा बोल गए जो बेहद आपत्तिजनक है। हालांकि यह पहला मौका नहीं जो महिलाओं को लेकर विजय शाह ने ऐसी टिप्पणी की हो। एक बार वह पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी पर की गई टिप्पणी पर अपना पद भी खो चुकेहैं।

महू में एक आम सभा के दौरान पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के सामने देशभक्ति का बखान कर रहे विजय शाह भावनाओं में इस कदर बह गए कि क्या बोल रहे हैं यह खुद की समझ में नहीं आया। मंत्री जी ने कहा कि पहलगाम में जिन लोगों ने हमारे लोगों की नृशंस हत्या की थी मोदी जी ने उन्हें मारने के लिए उनकी बहन को ही भेज दिया।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मर्यादाओं के विपरीत

कर्नल सोफिया कुरैशी पर उनकी यह टिप्पणी मर्यादाओं के विपरीत थी और कहीं ना कहीं इस समय पूरे देश में आइकॉन बनी हुई सोफिया कुरैशी और भारतीय भावनाओं के विपरीत थी। मंत्री जी की यह टिप्पणी आते ही खलबली मच गई है और अब उनका इस्तीफा मांगे जाने की चर्चा तेज हो गई है।

मंत्री विजय शाह महिलाओं पर पहले भी कर चुके हैं अभद्र टिप्पणी 

यह पहला मौका नहीं जब विजय शाह ने महिलाओं को लेकर कोई अभद्र टिप्पणी की हो। 2013 में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंहचौहान की पत्नी को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं और उसके बाद पद से हटाए जा चुके हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews