MP Weather: छाए रहेंगे बादल, आज 22 जिलों में हल्की बारिश, मानसून जल्द होगा सक्रिय, 16 जुलाई से तेज बारिश की उम्मीद

अबतक मध्य प्रदेश में औसतन 241.8 मिलीमीटर यानी करीब 9.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो मानसून सीजन के कुल कोटे की करीब 25 प्रतिशत है। सोमवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
MP Weather

मानसून के कमजोर होने और कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर थम गया है। फिलहाल 15 जुलाई तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोक्ष, चक्रवाती परिसंचऱण और ट्रफ के असर से सोमवार को 22 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते उत्तर बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन सकता है, इसके असर से 16 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की प्रबल संभावना है। जुलाई अंत में भारी बारिश का एक और क्रम देखने को मिल सकता है।

सोमवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और आलीराजपुर में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रह सकता है।

मध्य प्रदेश बारिश के अबतक के आंकड़े

1 जून से 12 जुलाई 2026 के बीच मध्य प्रदेश में अब तक औसत से करीब 1 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में औसतन 9.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 9.4 इंच मानी जाती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 14% से कम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 15% से अधिक पानी गिरा है। देवास में सर्वाधिक सामान्य से 102 प्रतिशत ज्यादा यानि 18 इंच बारिश हुई है। आलीराजपुर केवल सवा दो इंच यानि सामान्य से 74 प्रतिशत कम पानी गिरा है।

सामान्य से अधिक बारिश वाले जिले: आगर-मालवा, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, उज्जैन, विदिशा, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना और सिवनी।

सामान्य से कम बारिश वाले जिले: अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, दतिया, धार, झाबुआ, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन और शिवपुरी ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews