मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर, समर्थन मूल्‍य पर मूंग खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख बढी, जानें रेट-नियम और नई डेट

mp moong purchase

MP Moong Urad Procurement : मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए अच्छी खबर है। राज्य की शिवराज सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने ग्रीष्‍मकालीन मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्‍य पर खरीदी के पंजीयन की तारीख को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।पंजीयन की आज आखरी डेट थी। राज्य सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 7755 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। इस भाव में किसान अपनी फसल बेच सकेंगे। प्रदेश के 32 जिलों में मूंग की खरीदी की जाएगी।

31 मई तक करा सकते है पंजीयन

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है मध्यप्रदेश सरकार।किसान हित में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण फैसला। किसान भाई अब 31 मई तक कर सकेंगे ग्रीष्मकालीन मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन। किसान भाइयों आपके हित को देखते हुए राज्‍य सरकार द्वारा ग्रीष्‍मकालीन मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्‍य पर खरीदी के पंजीयन की तारीख दिनांक 31.05.2023 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। विपणन वर्ष 2023-24 में ग्रीष्‍मकालीन मूंग की खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया 08 मई से शुरू हो चुकी है।

इन 32 जिलों में होगी मूंग की खरीदी

प्रदेश के मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इंदौर सहित नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट में पंजीयन केन्द्र खोले गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews