LIVE UPDATE : MP नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सम्पन्न, जानें सारी अपडेट्स

MP Panchayat By-Election

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण की वोटिंग कल सुबह 7 बजे से जारी है। प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतदान हुआ । इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाये गए थे इनमें से 3296 मतदान केन्द्र संवेदनशील थे। मतदान दलों में लगभग 79 हजार कर्मचारी-अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी थी । लगभग 27 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया था । प्रथम चरण में 11 नगरपालिक निगम में महापौर पद के 101 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। कुल 133 नगरीय निकाय में 2850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 2808 पद पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे है। [le id=”5″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews