
भोपाल। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश का बीजेपी ने स्वागत किया है। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सिर माथे पर है। वहीं शायराना अंदाज़ में सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए उन्होने कहा कि अब हवाएं ही करेंगी रोशनी का फैसला, जिस दीये में तेल होगा वो दीया जलता रहेगा।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमने राज्यपाल से मांग की थी और उन्होने भी पत्र लिखा था कि हाथ उठाकर फैसला किया जाए। कांग्रेस लगातार फ्लोर टेस्ट से भाग रही थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने न्यायसंगत फैसला सुनाया है और हम सुप्रीम कोर्ट के आभारी हैं। साथ ही उन्होने कहा कि अब इस सरकार की चलाचली की बेला है और सरकार के बस कुछ घंटे बाकी रह गए हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

