MP NEET UG Counselling : शुरू हुई एमपी नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

MP NEET UG Counselling : शुरू हुई एमपी नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। चिकित्सा शिक्षा विभाग (DME) ने मध्य प्रदेश (MP NEET) यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं। एमपी नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आधिकारिक वबेसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

आपको बता दें कि एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए पहला राउंड शुरू हो चुका है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है। 17-18 तक वैकेंसी और वैकेंसी पर आपत्ति आमंत्रित होंगी। इसके बाद 21 अक्टूबर को राज्य मेरिट लिस्ट जारी कर देगा।

ऐसे करें पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन
>> उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं
>> इसके बाद होमे पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
>> इसके बाद उम्मीदवार को अपना प्रोफाइल बनाना होगा।
>> अपना विवरण भरें, आपका प्रोफाइल बन जाएगा, इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और एफ्लीकेशन सब्मिट करें
>> इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews