MP News : रेप पीड़िता के परिवार की पहचान उजागर करने को लेकर जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया पर एफआईआर दर्ज़

महिला ने जोबट पुलिस थाने में आवेदन देकर दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत की है।
jitu & vikrant

MP News : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और झाबुआ से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी मिल रही है कि इन पर अलीराजपुर के जोबट थाना क्षेत्र में गैंगरेप पीड़ित परिवार की पहचान उजागर करने का आरोप है। एक महिला ने जोबट पुलिस थाने में आवेदन देकर दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत की है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि शुक्रवार को जोबट थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की एक आदिवासी बच्ची से गैंगरेप की वारदात हुई थी। रविवार को जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। दोनों नेताओं के साथ बड़ी संख्या में वहां पर लोग भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पीड़ित परिवार के फोटो शेयर किए थे। इसकी शिकायत महिला ने थाने में की थी। पुलिस ने दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जोबट थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस ने धारा 228ए, भादिव, 23 पाक्सो एक्ट और 74 जेजे एक्ट में दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews