Vande Bharat Bhopal : भोपाल पहुंची 11वीं वंदे भारत ट्रैन, 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

Vande Bharat train

Bhopal News : मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) आज भोपाल पहुंची। संभवत 1 अप्रैल से यह ट्रेन अपने ट्रैक पर चलेगी। देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस के रेट चेन्नई से आज रात 8:00 बजे भोपाल पहुंची।

यह ट्रेन 7.45 घंटे में तय करेगी दूरी

प्रधानमंत्री योजना के तहत देश में 2019 से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली भी चलेगी। इस ट्रेन से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली तक का सफर 7 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रैक चेन्नई से चले थे जो आज रात 8:00 बजे भोपाल पहुंच गए हैं और अब संभवत 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाकर अपने रूट पर रवाना करेंगे।

मोदी भोपाल प्रवास पर 1 अप्रैल को आ रहे हैं जिसमें वे सेना के तीनों अंगों की बैठक में शामिल होंगे और इस अवसर पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews