MP News : 381 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन, राज्य शासन ने जारी किये आदेश, यहाँ देखें लिस्ट

पदोन्नत शासकीय सेवकों को मध्य प्रदेश लोकसेवा पदोन्नति नियम 2025 नियम 13 अनुसार आदेश प्राप्त होने की तिथि से एक महीने के अन्दर वेतन निर्धारण के लिए अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा।
Promotion

MP Promotion

मध्य प्रदेश में इन दिनों शासकीय विभागों में पदोन्नति आदेश जारी किये जा रहे हैं, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा के बाद कर्मचारियों/अधिकारियों को उच्च पद पर पदोन्नत किया जा रहा है, इसी क्रम में राजस्व विभाग ने भी पदोन्नति सूची जारी की है इसमें 381 नायब तहसीलदार/प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया है।

राज्य शासन के आदेश में लिखा है  सभी  नायब तहसीलदारों/प्रभारी तहसीलदारों को कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से आगामी आदेश तक तहसीलदार के पद पर वेतनमान रुपये 9300-34,800 ग्रेड पे 3600 (लेवल 9 ) से 9300- 34,800 ग्रेड पे 4200 (लेवल 10) पर पदोन्नत किया जाता है।

पदोन्नत अधिकारी वर्तमान पद से भारमुक्त 

राजस्व विभाग के आदेश के मुताबिक जिन नायबा तहसीलदारों/प्रभारी तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है वे उसी  विभाग में कार्यभार ग्रहण करेंगे, उन्हें इस आदेश के साथ ही उच्च पद पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए वर्तमान पद के प्रभार से भारमुक्त किया जाता है।

राजस्व विभाग का पदोन्नति आदेश  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews