MP News : इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 5 सितंबर अंतिम तिथि, Online करें आवेदन

MP News : इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 5 सितंबर अंतिम तिथि, Online करें आवेदन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के शासकीय और अशासकीय संस्थानों में डी.एल.एड. प्रथम वर्ष और 8 शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित एम.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2021 है। एम.एड. पाठ्यक्रम में कुल 340 सीटों में से 50 प्रतिशत सीट शिक्षकों के लिए और 50 प्रतिशत सीट सामान्य छात्रों के लिए उपलब्ध है।

बत्ती गुल पर बोले शिवराज – परेशान था मैं, ऊर्जा मंत्री का बयान – सब चंगा है

माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्धता प्राप्त 44 शासकीय और 696 अशासकीय महाविद्यालयों में डी.एल.एड. (द्विवर्षीय) पाठ्यक्रम में कुल 48 हजार 140 सीटस् पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संचालित है। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी https://rsk.mponline.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीयन और संस्थान चयन की कार्यवाही कर सकते हैं। आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, संस्थानों की सूची और अन्य आवश्यक विवरण भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। प्रवेश के लिए एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल पर पंजीयन और संस्थान चयन करना आवश्यक है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews