MP News : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा, MP हाई कोर्ट में 6 नए जज होंगे नियुक्त

MP News : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा, MP हाई कोर्ट में 6 नए जज होंगे नियुक्त

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP हाई कोर्ट (MP High Court) को जल्दी ही 6 नए जज मिलने वाले हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने अनुशंसा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होते ही नए जजों की नियुक्ति हो जाएगी। खास बात ये नए जजों में से तीन न्यायिक सेवा से जुड़े हैं तो वहीं तीन अधिवक्ता हैं।

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मप्र हाई कोर्ट के लिए 6 नए जजों की नियुक्ति की अनुशंसा कर दी है। इन नये जजों में जिला जज प्रकाश चंद्र गुप्ता, जिला जज दिनेश कुमार पालीवाल, जिला जज अमरनाथ केसरवानी, वरिष्ठ एडवोकेट महिंदर सिंह भाटी, एडवोकेट द्वारकाधीश बंसल और एडवोकेट मिलिंद रमेश फड़के के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Budget 2022 : राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सीएम शिवराज ने बजट को लेकर कही बड़ी बात

संख्या बढ़कर हो जाएगी 35

6 नए जजों की नियुक्ति के बाद मप्र हाई कोर्ट में जजों की संख्या 29 से बढ़कर 35 हो जाएगी। यहाँ बता दें कि मप्र हाई कोर्ट के लिए स्वीकृत पदों की संख्या 53 है । इस हिसाब से अभी भी 18 जज कम है।  उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही ये पद भी भरे जायेंगे।

ये भी पढ़ें – MP School: मध्य प्रदेश में फरवरी से स्कूल खुलेंगे या नहीं? फैसला आज, शिक्षा मंत्री ने बुलाई बैठक

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews