MP News : मध्य प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे, पत्र जारी किया

MP News : मध्य प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे, पत्र जारी किया

Tehsildar and Naib Tehsildar of MP will go on mass leave : मध्य प्रदेश के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार 4 से 6 सितंबर तक अवकाश पर रहेंगे। ये लंबे समय से सरकार से अपने प्रमोशन सहित कई और मांगें कर रहे हैं और इसी को लेकर तीन दिवसीय सामूहिक अवकास पर जा रहे हैं। इसे लेकर मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ ने एक पत्र जारी कर सरकार को सामूहिक अवकाश की पूर्व सूचना दी है।

प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ ने द्वारा जारी पत्र

इस पत्र में लिखा गया है कि ‘संघ द्वारा पिछले कई सालों से तहसीलदार और नायब तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पद के लिये  आवश्यक मांगों जैसे नायब तहसीलदार को राजपत्रित दर्जा देने, ग्रेड पे में वृद्धि करते हुए समकक्षीय पदों में समान करते हुए एवं स्थाई पदोन्नति देने हेतु ज्ञापन पर ज्ञापन सौपे गए हैं। परन्तु कई बार आश्वासन प्राप्त होने के उपरांत भी आज दिनांक तक कोई कार्यवाही या आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इस कारण से वर्तमान में संवर्ग में भारी निराशा एवं हताशा है, जिसका सीधा प्रभाव शासनहित में किए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता पर पड़ता है। अतएव निवेदन है कि संघ द्वारा दिनांक 04.09.2023 से दिनांक 06.09.2023 तक कनिष्ट प्रशासनिक सेवा संघ के समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं सहायक अधीक्षक भू अभिलेख द्वारा सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया है अतः हमारी उक्त मांगों को निर्णायक स्तर पर लाकर आदेश जारी करने की कृपा करें।’ प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के सामूहिक अवकाश पर जाने से कई कामों असर पड़ेगा। सीमांकन, नामांतरण, बंटाकन सहित रेवेन्यू से जुड़े कार्य प्रभावित होने की आशंका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews