
MP News : नर्मदा जयंती के अवसर पर आज नर्मदा जी के पवित्र तट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में अभी तक लाडली लक्ष्मी योजना थी, अब लाड़ली बहना योजना लागू की जाएगी। इसमें निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग की पात्र महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति माह यानी हर साल ₹12 हजार दिए जाएंगे।
सीएम शिवराज सिंह ने की महाआरती
बता दें कि शनिवार को सीएम शिवराज सिंह नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के बाद महाआरती भी की। और मंच से सभी को मुट्ठी बांधकर पांच संकल्प भी दिलाए। उन्होंने कहा नशा मुक्त शहर, स्वच्छता में नंबर शहर बनाएंगे। यहां जीवनदायिनी पुण्य सलिला मां नर्मदा का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। अमरकंटक से लेकर गुजरात तक हर घाट पर नर्मदा जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। नर्मदापुरम में भी नर्मदा जयंती और शहर का गौरव दिवस दोनों एक साथ मनाया गया। 27 जनवरी से दो दिवसीय महोत्सव शुरू हुआ। शनिवार को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्मदा जयंती और गौरव दिवस को लेकर सभी घाटों और शहर को सजाया गया है। सेठानी घाट दुल्हन सा नजर आ रहा है।
'नर्मदा जयंती महोत्सव 2023' #Narmadapuram #नर्मदापुरम_गौरव_दिवस #NarmadaJayanti https://t.co/grueTGHl4V
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 28, 2023
घाट की गई सजावट
नर्मदा जयंती के साथ ही नर्मदापुरम के गौरव दिवस से पूर्व घाटों की विशेष रूप से सफाई के साथ ही रंगाई, पुताई आकर्षक साज सज्जा व रंगबिरंगी इंद्रधनुषी रोशनी से घाट और अधिक आकर्षक हो गए हैं। प्रमुख चाैराहों पर सौंदर्यीकरण के तहत शाम के समय विशेष विद्युत सजावट भी की गई है। और सुबह से स्नान व पूजन का सिलसिला जारी है। यहां नर्मदापुरम के अलावा हरदा, बैतूल, भोपाल समेत अन्य जिलों से श्रद्धालु यहां आते है। उनकी सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 600 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तैनात हैं।
[dgv_vimeo_video id=”793659897″]
