MP News : युवक को कुत्ता बनाकर पीटने के मामले में एक और गिरफ्तारी, नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर हमला

MP News : युवक को कुत्ता बनाकर पीटने के मामले में एक और गिरफ्तारी, नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर हमला

Narottam Mishra attacks Congress : भोपाल में एक हिंदू युवक के गले में बेल्ट बांधकर उसे कुत्ता बनाकर पीटने और प्रताड़ित करने के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब एक आरोपी की गिरफ्तारी और हुई है। इस तरह मामले में चार गिरफ्तारियां हो चुकी है। वहीं समीर नाम के एक आरोपी के अवैध रूप से बनाए गए घर पर बुलडोजर भी चलाया जिसे लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। इसके बाद पलटवार करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूछा है कि पीड़ित के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर कांग्रेस नेताओं के मुंह से एक शब्द नहीं निकला और अवैध निर्माण तोड़ने पर आपत्ति जता रहे हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि ‘एक व्यक्ति के गले में पट्टा बांधकर अमानवीय कृत्य करने वालों की निंदा के लिए तो कांग्रेस की दिल्ली से लेकर भोपाल तक और भोपाल से लेकर गांव की चौपाल तक एक शब्द तक नहीं निकला। वो चचाजान दिग्विजय सिंह जी जो उत्तराखंड और विदेश तक की घटनाओं पर ट्वीट करते हैं, पर भोपाल की घटना पर उनका एक शब्द तक नहीं आया। और ‘हिंदू हूं बेवकूफ नहीं’ जो कमलनाथ जी कहते थे, वो हिंदू का ही बेटा था जिसके गले में पट्टा बांधकर भौंकने को कहा गया। धर्म परिवर्तन की जहां बात है वहां किसी ने एक शब्द तक नहीं बोला, एक ने निंदा नहीं की और बुलडोजर चलने पर आपत्ति कर रहे हैं। सारा काम विधिसम्मत हुआ है, विधि के अनुसार सरकार काम कर रही है। आप तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हो ये प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझ रही है और कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट हो रही है। इस मामले में एक और गिरफ्तार हुआ है और अब तक कुल चार लोग गिरफ्तार हो गए। हम मध्यप्रदेश में इस तरह की मानसिकता को ही कुचल देंगे।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews