MP News: लापरवाही पर एक और एक्शन, 2 शिक्षक निलंबित, 4 कर्मचारियों को नोटिस

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में एक बार फिर सरकारी कामों में लापरवाही करने पर बड़ा एक्शन लिया गया है।  मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सहायक आयुक्त एनएस बरकड़े ने सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने पर हर्रई ब्लॉक के प्राथमिक शाला भैसाकला में पदस्थ शिक्षक मान सिंह डेहरिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी, जानें अपडेट

वही स्कूल में अनुपस्थित रहने पर पालाचौरई उमा विधालय की शिक्षिका माधवी बनर्जी, शराब के नशे में पहुंचने पर सालीवाड़ा प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक बलवंत उइके, ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद से स्कूल नहीं पहुंचने पर जुन्नारदेव ब्लॉक के प्राथमिक शाला पटेलीखेड़ा में पदस्थ शिक्षिका शानू दुबे को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

बड़वानी कलेक्टर ने कॉलोनी में मुलभूत सुविधाओं के अभाव में एसडीएम की रिपोर्ट पर सेंधवा के कॉलोनाइजर गोपाल हरिकिशन चांडक निवासी आर्वी जिला अमरावती महाराष्ट्र को नोटिस दिया है और कोर्ट में 26 जुलाई को दोपहर 3 बजे उपस्थित होकर लिखित जवाब दस्तावेज के साथ पेश करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े.. सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! रिटायरमेंट एज और पेंशन में हो सकती है वृद्धि, जानें सरकार का प्लान

भिंड में भाई की टीसी लेने आई लहार के बड़ेतर निवासी एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय रेंमजा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक भूरे कुशवाह को जिला शिक्षा अधिकारी हरभवन सिंह तोमर ने निलंबित कर दिया है। महिला की फरियाद पर लहार पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। शिक्षक कुशवाह पर अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी जैसे ही जिला शिक्षा अधिकारी तोमर को लगी तो उन्होंने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही निलंबन काल में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews