MP News : विवादित बयान को लेकर घिरे अशोक शाह आज शाम होंगे सम्मानित, कांग्रेस ने उठाया सवाल

MP News : विवादित बयान को लेकर घिरे अशोक शाह आज शाम होंगे सम्मानित, कांग्रेस ने उठाया सवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज शाम राजधानी में मध्यप्रदेश गौरव सम्मान और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस आयोजन में महिला बाल विकास विभाग के एसीएस अशोक शाह (Ashok Shah) को भी सामाजिक समावेश एवं सशक्तिकरण श्रेणी में आंगनवाड़ी गोद लेने के लिए पुरस्कृति किया जाने वाला है। लेकिन हाल ही में अपने बयानों से विवादों में घिरे शाह को पुरस्कार देने पर कांग्रेस (Congress) ने प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है।

CG Weather: 10 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का असर, बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, जानें पूर्वानुमान

इस मामले पर कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा (Sangeeta Sharma) ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘महिलाओ का किया अपमान शिवराज करेगे सम्मान। मां के दूध को शोर्यगान का हिस्सा बनाने वाले एवं देशभर की माताओं को अपमानित करने वाले एसीएस अशोक शाह को शासकीय योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के नाम पर आज शाम सम्मानित करेंगे सीएम शिवराज।’ इस तरह उन्होने आईएएस अशोक शाह को सम्मानित करने की बात पर सीएम शिवराज और बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। इससे पहले भी कांग्रेस ने इस बयान को लेकर उनपर कार्रवाई की मांग की थी और ऐसा न होने पर सड़क पर उतरकर विरोध की चेतावनी दी थी।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की उपस्थिति में एसीएस अशोक शाह ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होने महिलाओं में स्तनपान (Breastfeeding) की बढ़ोत्तरी के पीछे सरकार की एक योजना का हवाला दिया था। महिला बाल विकास विभाग के लाड़ली लक्ष्मी योजना 2 (Ladli Laxmi Yojana 2) कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक शाह ने मंच से कहा कि दरअसल मध्यप्रदेश में अपनी बेटियों को दूध पिलाने वाली मांओं की संख्या काफी कम थी, जो अब योजना प्रारंभ होने के बाद बढ़  गई हैं। उन्होने कहा कि साल 2005 में सिर्फ 15 प्रतिशत माएं अपनी बेटियों को दूध पिलाती थीं और योजना के बाद आज ये आंकड़ा 42 प्रतिशत हो गया है। इस बयान के बाद से न सिर्फ कांग्रेस बल्कि बीजेपी के भी कई नेताओं की तरफ से लगातार विरोध हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews