MP News: विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, BA पास को मिल सकेगा किसी भी PG कोर्स में एडमिशन, ये रहेगी प्रक्रिया

यहाँ बता दें प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए तीसरा चरण और सीएलसी चरण 25 जून से शुरू हो गया। 25 जून से 30 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे, UG, PG तीसरे चरण की प्रक्रिया 10 जुलाई को पूरी होगी वहीं NCTE पाठ्यक्रमों के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया 11 जुलाई को पूरी होगी ।
college admission

college admission

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने आज एक अहम् फैसला लेते हुए बीए पास करने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी दी है, विभाग ने फैसला लिया है कि यदि कोई विद्यार्थी बीए पास करता है और वो  ग्रेजुएशन के विषय से अलग विषय लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहता है तो उसकी ये सुविधा दी जाएगी।

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में, मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग की ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शीर्ष समिति’ की बैठक हुई। बैठक में स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों, स्नातक स्तर पर संचालित कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश तथा अपरेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) के संबंध में चर्चा की गई।

एडमिशन के लिए विद्यार्थी को देना होगा इंटरव्यू 

उच्च शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में निर्णय लिया गया कि ऐसे विद्यार्थी जो (स्नातक ग्रेजुएशन) स्तर पर चयनित मुख्य अथवा गौण विषय से अलग किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) करना चाहते हैं तो उनकी पात्रता का निर्धारण राज्य के विश्वविद्यालयों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पात्र विद्यार्थियों को स्नातक स्तर के प्राप्तांकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

इन परीक्षाओं पर भी फैसला 

बैठक में  यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी सत्र से बीएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली PAT परीक्षा, CUET-UG अथवा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जा सकेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews