MP News : जानिए आखिर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के सीनियर लीडर को क्यों दिया धन्यवाद

MP News : जानिए आखिर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के सीनियर लीडर को क्यों दिया धन्यवाद

Bajrang Dal controversy : युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने ट्वीट कर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर अजय विश्नोई को धन्यवाद दिया है। दरअसल अजय विश्नोई ने शनिवार को एक बयान में जबलपुर में बजरंग दल द्वारा कांग्रेस कार्यालय में की गई तोड़फोड़ को गलत बताया था। भूरिया ने अपने ट्वीट में उन्हें सच बोलने के लिए धन्यवाद दिया है।

दो दिन पहले कांग्रेस के जबलपुर स्थित जिला कार्यालय में कांग्रेस द्वारा की गई तोड़फोड़ का मुद्दा मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार बीजेपी को घेर रही है और कानून व्यवस्था में असफल रहने का आरोप लगा रही है। कमलनाथ से लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह तक इस मुद्दे पर सरकार को घेर चुके हैं और युवक कांग्रेस ने तो पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करा कर विरोध दर्ज कराया। इसी बीच शनिवार को ही प्रदेश के सीनियर बीजेपी लीडर और प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके अजय विश्नोई का एक बयान आया जिसमें उन्होंने बजरंग दल द्वारा की गई कार्रवाई को गलत बताया।

हालांकि पूरे बयान में उनका यह साफ कहना था कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। विश्नोई ने कहा कि अगर पुलिस की या सरकार की इस पूरे मामले में कोई साजिश होती तो कार्रवाई क्यों की जाती। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने अजय विश्नोई को उनके इस बयान के लिए धन्यवाद दिया है। ट्वीट कर भूरिया ने लिखा है “विश्नोई जी, सच बोलने के लिए धन्यवाद।” वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस विधायक तरुण भनोट ने इस मुद्दे को लेकर जबलपुर के एसपी पर वार किया है और कहा है कि वह सरकार के गुलाम हैं। भनोट ने यह भी कहा कि यदि वह गुलाम नहीं होते तो फिर इस पूरे मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। कुल मिलाकर इस पूरे मामले पर जिस तरह की सियासत चल रही है उससे यह मुद्दा जल्द थमने वाला नहीं लगता।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews