MP News : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़ा बदलाव, CM Shivraj की घोषणा ‘सीधे खाते में जाएगा चेक’

shivraj singh chouhan

Mukhyamantri Kanyadan Yojana : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़ा परिवर्तन हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत अब बेटियों को उपहार की बजाय सीधे चेक की राशि उनके खाते में जाएगी। मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की घोषणा की। पिछले दिनों इस योजना में दिए जाने वाले उपहारों में गड़बड़ी की काफी शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।

बुरहानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अब मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बेटियों को उपहार नहीं दिए जाएंगे, बल्कि सीधे चेक की राशि उनके खाते में जाएगी। उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान के प्रथम मुख्यमंत्री काल में शुरू की गई इस योजना में वर्तमान में बेटियों को विवाह के समय 56000 रूपये की विवाह सामग्री दी जाती है। अभी पिछले दिनों कुछ जिलों में इस योजना में बांटे जाने वाले उपहारों में गड़बड़ी की और घटिया क्वालिटी की शिकायतें मिली थी, जिसे लेकर खुद मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों मीना सिंह और कमल पटेल ने आपत्ति जताई थी।

उमरिया में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तो मंत्री मीना सिंह ने सार्वजनिक मंच से इस बात का उल्लेख किया था और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उपहार वापस करने को कहा था। वहीं छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने भी वहां बांटी जाने वाली सामग्री के घटिया होने का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। अभी हाल ही में धार जिले में भी इस तरह का एक मामला सामने आया था जिसे लेकर अब मुख्यमंत्री ने ये बड़ा निर्णय लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”808979038″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews