MP News : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, राज्य सरकार ने जारी किया ये नया आदेश

mp state government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) के शासकीय विभागों में लागू सप्ताह में पांच दिन के कार्य दिवस (Five days working day in government offices) पर शिवराज सरकार ने नया आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने सोमवार से शुक्रवार तक काम करने के आदेश को परिवर्तित करते हुए इसकी अवधि बढ़ा दी है। सरकार ने आज 10 जून को इसका आदेश जारी किया है।

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने कोरोना गाइड लाइन के चलते शासकीय कार्यालयों के लिए पांच दिवसीय कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) के सम्बन्ध में 23 मार्च 2022 को एक आदेश जारी किया गया था जिसमें आदेश 30 जून तक प्रभावशील रहने के निर्देश थे।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द होगा बकाए का भुगतान, आदेश जारी, खाते में बढ़ेगी राशि

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ श्रीनिवास शर्मा के हस्ताक्षर से आज 10 जून 2022 इसी के तहत नया देश जारी किया है जिसमें पांच दिवसीय कार्यदिवस की अवधि 30 जून 2022 से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 कर दी गई है।

ये भी पढ़ें – नगर सरकार की तैयारी, BJP ने Gwalior में बैठकर बनाई रणनीति

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews