MP किसानों को बड़ी राहत, समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन की डेट बढ़ी, जानें नियम

MP किसानों को बड़ी राहत, समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन की डेट बढ़ी, जानें नियम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों (MP Farmers) को बड़ी राहत दी है।समर्थन मूल्य (support price) पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन (Registration) की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इस तारीख को अब 5 मार्च से बढाकर 10 मार्च कर दिया गया है। वही अबतक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने (Wheat Procurement) के लिए 17 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। राज्य शासन की तरफ से एक क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य 1937 रुपय रखा गया है। इसी कीमत पर इस वर्ष सरकार गेहूं की खरीदी करेगी।

यह भी पढ़े.. MP कर्मचारियों की बड़ी मांग- समय से हो मासिक वेतन का भुगतान, HR कंपनियों को नोटिस जारी

वही किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील सहित संचालित सुविधा केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के पात्र होंगे। इसके अलावा लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे पर भी किसान रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। वहीं मोबाइल से रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट www.mpeuparjan.ni पर सकते है।किसान किस सेंटर और किस तारीख को उपज लेकर आएंगे और बेचेंगे, इसको चयन करने की भी सुविधा मिलेगी।इसके लिए वे रजिस्ट्रेशन के समय इन दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए 50 रुपए फीस तय की गई है।

ध्यान रहे कि पिछले वर्ष का रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा, किसानों को नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा।किसान कियोस्क और लोक सेवा केंद्र पर ₹50 फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।इस बार गेहूं खरीदी (Wheat Procurement)  का तरीका बदल गया है।इसके तहत अब छन्ना लगाकर गेहूं की खरीदी और अंगूठे के निशान से किसानों की पहचान होगी।किसानों से ही गेहूं खरीदना और सही व्यक्ति को भुगतान सुनिश्चित करने के लिए खसरे के सर्वे नंबर को आधार से लिंक करने की व्यवस्था बनाई है।

आवश्यक दस्तावेज

  • किसानों को पंजीयन कराते समय जमीन की बही, आधार कार्ड, बैंक पासबुक,बैंक एकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
  • किसान आधार व बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट कराएं। सभी जगह एक ही मोबाइल नंबर होना जरूरी।
  • किसान का पंजीयन उसी स्थिति में होगा, जब भू.अभिलेख में दर्ज खाते खसरा आधार कार्ड का मिलान हो।
  • उपार्जन पंजीयन एवं फसल बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र, तिथि एवं टाइम स्लॉट चयन करने की समयावधि भी जारी की गई है।
  • इस साल किसानों को मोबाइल पर उपज खरीदी का मैसेज नहीं मिलेगा।
  • फसल बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र तिथि एवं समय स्लॉट का चयन के लिए अवधि 7 से 20 मार्च तक नियत की गई है।

किसान ऐसे कर सकते है पंजीयन

  1. गेहूं खरीदी प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले किसान www.mpeuparjan.nic.in पर जाएं।
  2. किसानों को दो विकल्प मिलेंगे खरीफ और रबी फसल।
  3. रबी 2022 के विकल्प पर क्लिक करें और फिर एक नया विंडो ओपन होगा।
  4. नए विंडो में दो ऑप्शन-पहला ऑप्शन पर किसान पंजीयन आवेदन सर्च की लिंक खुलेगी उस पर क्लिक करें।
  5. खाता, खसरा नंबर, आधार नंबर बैंक खाता संख्या अधिक जानकारी प्रविष्ट करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर सबमिट करें। किसान की पंजीयन पूरी हो जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews